दिल्ली न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

आप कैंडिडेट ने लगाए आरोप, संजय सिंह ने मांगे टिकट के बदले पार्टी के लिए 1 करोड़ रुपए

पंजाब में आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट ने राज्य प्रभारी संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संजय सिंह ने आरोपों का खंडन किया है।

By Rajeevkumar Singh
Google Oneindia News

चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार भोवा विधानसभा क्षेत्र के आप उम्मीदवार ने पार्टी नेता संजय सिंह और दुर्गेश पाठक पर टिकट के बदले 1 करोड़ रुपए मांगने के आरोप लगाए हैं।

इससे पहले अगस्त-सितंबर में टिकट के बदले पैसे लेने और महिलाओं के यौन शोषण को लेकर आप पंजाब में विवादों में रही थी।

Read Also: 'आप' के दो नेताओं के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज,दिया था टिकट का झांसा

sanjay singh

पार्टी फंड के लिए मांगे 1 करोड़ रुपए

उम्मीदवार विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह और संगठन सचिव दुर्गेश पाठक ने उनको पार्टी ऑफिस में बुलाया और कहा कि या तो पार्टी फंड में 1 करोड़ रुपए जमा कर दो या घर बैठ जाओ।

केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विनोद कुमार ने कहा कि जब उनसे एक करोड़ रुपए मांगे गए तो उन्होंने पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से बात कराने को कहा। फोन पर केजरीवाल ने भी ये कहा कि हाईटेक चुनाव में पैसे खर्च होते है इसलिए वही करो जो संजय सिंह कह रहे हैं।

'संजय सिंह ने मुझे सीट छोड़ने को कहा'

इस मामले में यह अहम है कि विनोद कुमार को पार्टी, टिकट दे चुकी है और अब वह आप नेताओं पर टिकट के बदले पैसे मांगने के आरोप लगा रहे हैं।

विनोद कुमार ने बताया कि संजय सिंह ने कहा है कि अगर पैसा नहीं दे पाओ तो निजी कारणों का हवाला देकर सीट छोड़ दो। पार्टी वह 30 लाख रुपए लौटा सकता है, जो अब तक इलेक्शन कैंपेन में खर्च हुए हैं।

विनोद कुमार का यह भी आरोप है कि संजय सिंह ने कहा कि इस सीट के लिए लोग 2 करोड़ रुपए देने को तैयार हैं।

संजय सिंह ने दिए आरोपों के जवाब

विनोद कुमार के आरोपों का पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि आरोप साबित होने पर वह राजनीति और सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लेंगे।

पंजाब में विवादों में रही है आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी नेता पर टिकट के बदले पैसे लेने का आरोप नया नहीं है। इससे पहले भी पंजाब के पूर्व संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर पर भी यही आरोप लगे थे जिसके बाद पार्टी में काफी बवाल हुआ था। सितंबर में पार्टी नेताओं पर महिलाओं का यौन शोषण करने के आरोप लगे थे।

<strong>READ ALSO: आम पार्टियों की तरह सरे-आम हुई 'आप', कुछ भी ना रहा खास</strong>READ ALSO: आम पार्टियों की तरह सरे-आम हुई 'आप', कुछ भी ना रहा खास

Comments
English summary
Aam Aadmi Party candidate Vinod Kumar alleged that Sanjay Singh and Durgesh Pathak demanded 1 crore rupees for party fund.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X