कैसे करें जियो फोन के लिए रजिस्ट्रेशन, ये है सही तरीका
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने 4जी जियो फोन लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत 0 रुपए है। अब इस फोन के लिए रजिट्रेशन भी शुरू हो चुका है। इसके लिए आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारी देनी होगी। इसके जरिए आपका फोन बुक नहीं होगा, बल्कि सिर्फ इसके लिए आपका रजिस्ट्रेशन होगा। फोन की बुकिंग 24 अगस्त से शुरू होगी। आइए जानते हैं रजिट्रेशन की पूरी प्रक्रिया।

ऐसे करवाएं रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले जियो की वेबसाइट www.jio.com पर जाएं।
- वहां होम पेज पर जियो स्मार्टफोन का एक बैनर दिखाई देगा।
- वहां पर आपको Keep me posted पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन वाला पेज खुल जाएगा।
- रजिस्ट्रेशन वाले पेज पर आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देनी होगी और आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आपके मोबाइल नंबर पर रिलायंस जियो की तरफ से मैसेज आ जाएगा।

21 जुलाई को लॉन्च हुआ जियो फोन
रिलायंस जियो की तरफ से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 40 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित की गई एजीएम में जियो फोन लॉन्च किया गया है। यह जियो फोन जियो ग्राहकों के लिए मुफ्त में लॉन्च किया गया है, लेकिन आपको 1500 रुपए का सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा, जो आपको 3 साल बाद वापस मिल जाएंगे। आइए जानते हैं इस फोन के लिए कौन से टैरिफ लॉन्च किए गए हैं।

153 रुपए का टैरिफ
मुकेश अंबानी ने जियो फोन के लिए 153 रुपए का टैरिफ लॉन्च किया है। इस प्लान के वैधता एक महीने की है, जिसमें आपको अनलिमिटेड वाइस कॉलिंग तो मिलेगी ही, साथ ही रोजाना 500 एमबी इंटरनेट डेटा भी मिलेगा। इस तरह से देखा जाए तो आपको महीने भर में कुल 14 जीबी इंटरनेट डेटा मिल जाएगा।

जियो फोन टीवी टैरिफ
आप जियो फोन का इस्तेमाल करके अपनी टीवी को भी इससे जोड़ सकते हैं और अपना पसंदीदा प्रोग्राम अपने घर की बड़ी टीवी पर देख सकते हैं। इसके लिए मुकेश अंबानी ने 309 रुपए का एक टैरिफ लॉन्च किया है। इस पैक के जरिए आप रोजाना 3-4 घंटे अपनी टीवी पर अपना पसंदीदा प्रोग्राम देख पाएंगे। जियो फोन को टीवी से जोड़ने के लिए एक टीवी केबल का इस्तेमाल किया जाएगा।

शैशे टैरिफ पैक
मंथली टैरिफ के अलावा मुकेश अंबानी ने दो शैशे पैक भी लॉन्च किए गए हैं। इसमें पहला पैक 54 रुपए का है, जिसकी वैधता एक सप्ताह की होगी। इसके अलावा 24 रुपए का भी एक शैशे टैरिफ लॉन्च किया गया है, जिसकी वैधता 2 दिनों की होगी। इन दोनों पैक में भी आप रोजाना 3-4 घंटे अपना पसंदीदा प्रोग्राम अपने घर की टीवी पर देख सकेंगे।
-
Harsha Richhariya:'हमदर्दी के बहाने लव जिहाद की कोशिश', महाकुंभ की साध्वी ने उठाए धर्मगुरुओं पर सवाल, मचा बवाल -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Assam Elections 2026: 'CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट', कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप -
कौन हैं केरल CM विजयन की बेटी वीणा? जिन्होंने मुस्लिम मंत्री मोहम्मद रियास से की शादी, क्यों उठा ये मुद्दा? -
Bengaluru Gold Silver Rate Today: सोना धड़ाम, चांदी में भी मंदी, क्या है बेंगलुरु में ताजा भाव? -
US-Iran War: 37 दिनों की जंग में ईरानियों का निकला तेल! 1KG आटा हुआ 1,93,000 रियाल, भारतीय रुपये में कितने का? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना 3500 रु गिरा, चांदी भी लुढ़की, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
RCB vs CSK Playing XI: आज के हाई-वोल्टेज एक्शन में होगी धोनी की एंट्री? मैच से पहले प्लेइंग-11 पर आ गया अपडेट -
Assam Elections 2026: 'उसकी मां तो बीफ खाती है'. कौन है कुंकी चौधरी, जिस पर CM सरमा ने लगाए गंभीर आरोप? -
Sankashti Chaturthi 2026 Moonrise Time: नोट करें अपने शहर में चंद्रोदय का समय -
Kai Trump कौन है? डोनाल्ड ट्रंप की पोती ने ऐसा क्या किया कि सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल? -
Raghav Chadha: 'पिक्चर अभी बाकी है', बागी हुए केजरीवाल के पोस्टर बॉय! वीडियो शेयर कर राघव चड्ढा ने क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications