10 महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा सोना, गिरावट का दौर जारी
सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट का दौर जारी है। शुक्रवार को एक बार फिर सोने की कीमतों में गिरावट आई। इसके चलते एक बार फिर सोना 10 महीने से भी ज्यादा के न्यूनतम स्तर पर आ गया है।
नई दिल्ली। सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट का दौर जारी है। शुक्रवार को एक बार फिर सोने की कीमतों में गिरावट आई। इसके चलते एक बार फिर सोना 10 महीने से भी ज्यादा के न्यूनतम स्तर पर आ गया है।
शुक्रवार को सोने की कीमतों में 130 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के साथ ही सोने कीमत प्रति दस ग्राम 28,580 रुपए के स्तर पर पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमतों में 250 रुपए प्रति किलो की तेजी आई है। इसके साथ ही चांदी की कीमत प्रति किलो 41,850 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है।
गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी आई थी और 100 रुपए बढ़कर सोने का दाम 28700 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गई थी।
बुधवार को सोने की कीमतों में 200 रुपए की और गिरावट दर्ज की गई थी। इसके बाद सोने की कीमत 200 रुपए कम होकर प्रति दस ग्राम 28,600 रुपए के स्तर पर पहुंच गई है।
सोने की कीमतों में मंगलवार को भी 200 रुपए घटकर प्रति दस ग्राम 28,800 रुपए के स्तर पर पहुंच गई थी। वहीं चांदी की कीमतों में प्रति किलो 100 रुपए की गिरावट दर्ज की गई जिसके चलते चांदी की कीमत 41,000 रुपए के स्तर पर आ गई थी। 8 नवंबर के बाद से सोने की कीमतों में जारी गिरावट का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है।
पीएम मोदी के 8 नवंबर को नोटबंदी को लेकर किए गए फैसले के बाद दिल्ली के सर्राफा बाजार में आयकर विभाग ने सर्वेक्षण शुरु किया गया था जिसके चलते दिल्ली के सर्राफा बाजार 16 दिन तक बंद रहे थे। उसके बाद जैसे ही बाजार खुला तब से ही सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। बाजार खुलने के बाद से सोने की कीमतों में 3000 रुपए प्रति दस ग्राम तक कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।