एक डॉग ऐसा जो करता है अपने लिए खुद शॉपिंग, देखिए कैसे
नई दिल्ली। कुत्ते अपनी वफादारी के लिए जाने जाते हैं। उनके अनोखे अंदाज भ्ाी उन्हें पॉपुलर कर देते हैं। ब्राजील में एक ऐसा ही डॉग देखने को मिला है जो वाकई एकदम अलग और अनोखा है। यह डॉग अपने लिए अकेले सारी शॉपिंग ख्ाुद कर लेता है। इसकी शॉपिंग स्किल्स के बारे में सुनकर आप भी कहेंगे भई वाह क्या खूब है यह डॉग।
पहचानता है शहर के हर स्टाेर को
डॉग्स को स्मार्ट तरीके के स्टंट के लिए भी जाना जाता है। दूसरी ओर वो लोगों के अच्छे दोस्त भी होते हैं। ब्राजील में पिटयूको नाम का यह डॉग को क्या खूब शॉपिंग करनी आती है। हो सकता है आपके लिए यह बात अविश्वसनीय हो लेकिन है तो सोला आने सच। यह नन्हा पपी इतना चालाक है कि वो बखूबी फूड आइटम के नाम पहचानता है। यहां तक कि शहर के हर एक स्टोर को भी खूब पहचानता है। उदाहरण के तौर पर जब उससे कहो कि कैट फूड या फिर बर्ड सीड ले आओ तो बिना किसी परेशानी के तुरंत स्टोर से जाकर वह सामान उठा लाता है।
खुद चला जाता है खरीददारी के लिए
हालांकि इसके लिए उसे खास तरह की ट्रेनिंग दी गई है। जब उसे इस बारे में किसी तरह की कोई चीज समझ नहीं आता है तो वापस ओनर उसे शॉप पर भेजते हैं खरीददारी करने के लिए। एग्रो पेट पराई नाम के एक जनाब ने इनका वीडियो बनाया है और इसका बकायदा प्रूफ दिया। इसके शॉपिंग के अंदाज को देखने के लिए आप इसके वीडियो को देख सकते हैं।