Viral Video: जब शिकारी खुद हुए शिकार, गुस्साए शेर ने लिया साथी की मौत का बदला
नयी दिल्ली। शिकारी हर साल चंद पैसों के लिए सैकड़ों जंगली जानवरों को मौत के घात उतार देते हैं। साउथ अफ्रीका के जंगलों में शिकारी अक्सर शेरों का शिकार करते हैं। कई बार वो पकड़े जाते हैं तो कई बार बचकर निकल जाते हैं, लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद कई भी शिकारी शिकार करने से पहले सौ बार सोचेगा। जब शेर ने किया 2 साल के बच्चे पर हमला,Video देखकर थम जाएगी धड़कनें
वीडियो साउथ अफ्रीका के जंगल का है, जहां एक शेर को मार गिराने वाले दो शिकारियों मरे हए शेर के सामने तस्वीरें खींचवा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बंदूक लेकर अपने एक पुरुष साथी के साथ मरे हुए शेर के पास बैठी हुई है। महिला का साथी उसकी तस्वीरें क्लिक करने की कोशिश करता है, लेकिन इसी दौरान अचानक एक दूसरा शेर शिकारियों पर टूट पड़ता है। Video: जब शेरनी से हाथ मिलाने के लिए बाड़े में घुस गया युवक
उन्हें शेर खदेड़ता है। जिसके बाद वहां से चिल्लाने की आवाज आती है। बाद में शेर वापस कैमरे में नजर आता है। लेकिन वो दोनों शिकारी नजर नहीं आते। ऐसे में माना जा रहा है कि शायद शेर ने उन दोनों का शिकार कर लिया, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। कई लोग इस वीडियो को फेक बता रहे हैं तो कई लोग सच। हलांकि कई विदेशी न्यूज चैनलों ने भी इस वीडिय को शेयर किया है। अब तक 1,451,996 लोग इसे देख चुके हैं। देखिए ये वीडियो...