Video: समुद्र में फंसे दो हाथी,देखें कैसे नौसेना ने बचाया
नई दिल्ली। भारत के कई राज्यों में बाढ़ का कहर बरपा है। चारों ओर पानी ही पानी फैला है। कई लोग लापता है तो कई जानवर बाढ़ के पानी में बह गए है। ऐसा ही कुछ नजारा श्रीलंका में देखने को मिला, जहां समुद्र में दो हाथी बुरी तरह से फंस गए। दो हाथी समुद्र में डूबते हुए नजर आ रहे हैं।
हाथियों को बचाने के लिए श्रीलंका की नौसेना आगे आई और कड़ी मश्ककत के बाद हाथियों के एक जोड़े को समुद्र में डूबने से बचाया। श्रीलंका की नौसेना ने समुद्र में डूबते जानवरों को बचाने के लिए एक विशाल अभियान चलाया था। ये ऑपरेशन काफी लंबा चला था। नौसेना ने सैनिक पहले जहाज की मदद से उस जगह पहुंचें जहां दोनों हाथी फंसे हुए थे। फिर बेड़े के साथ हाथी तक पहुँच बनाई गई। उसके बाद रस्सियों को उनके शरीर से बाँध कर उन्हें कम पानी में लाया गया। फिर उन्हें सुरक्षित समुद्र से निकाला गया।
ये पूरा ऑपरेशन 12 घंटे तक चला, जिसके बाद हाथियों के जोड़े को सुरक्षित रूप से त्रिनकोमाली के बीच पर उतार दिया गया और उन्हें सुरक्षित जंगल में पहुंचाया गया। देखें वीडियो...