22 साल के बाद डॉक्टरों ने आदमी के शरीर से निकाली चुभी हुई सूई
22 साल बाद ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने एक शख्स के शरीर से निकाली जंग लगी हुई सूई।
तिरुवनंतपुरम। इसे विज्ञान की तरक्की का नतीजा ही कहेंगे कि डॉक्टरों ने एक शख्स के शरीर से 22 साल पहले चुभी हुई सूई निकाल कर उसकी जान बचा ली। घटना केरल के तिरुवनंतपुरम की है, जहां 34 साल के किरण कुमार को शरीर के बाएं कूल्हे में अचानक तेज दर्द होने लगा।
शरीर का ये हिस्सा काफी सूज गया। डॉक्टर पहले किरण की समस्या को नहीं समझ पाएं, लेकिन जब उन्होंने बारीकी से जांच की तो पता चला कि उनके शरीर के बाएं हिस्से में सूई चुभी हुई है। तिरुवनंतपुरम के मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उन्हें सीटी स्कैन करवाने को कहा।
फोटो जर्नलिस्ट का दावा, तेज रफ्तार कार पर बैठी थी भूतनी, वीडियो हुआ Viral
सीटी स्कैन की रिपोर्ट में पता चला कि उनके शरीर में जंग लगी सूई मौजूद है। डॉक्टर हैरान रह गए, लेकिन उन्होंने इसका इलाज ढ़ूढ़ लिया। डॉक्टरों ने 2 घंटे के ऑपरेशन के बाद किरण के शरीर से पुरानी सूई निकालने में सफलता हासिल की।
डॉक्टरों के मुताबिक 22 साल पहले खेलने के दौरान किरण को सूई चुभ गई थी। घरवाले उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टर उसके शरीर में सुई को ढूंढ नहीं पाए थे। डॉक्टर ने उस वक्त कुछ दवाईयां दी और फिर घरवाले भी इस घटना को भूल गए। लेकिन 22 सालों के बाद सूई ने किरण का हालत गंभीर बना दी। दर्द और सूजन से किरण परेशान हो गए, जिसके बाद अब उनका ऑपरेशन कर सूई निकाली गई है।