मिनटों में करोड़पति बन गया शख्स, आंख खुलते ही लगी 13.45 करोड़ की लॉटरी
चंद मिनटों के भीतर ही शख्स एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार करोड़ों की लॉटरी का विजेता बन गया। एक ही साथ उसके दोनों लॉटरी के टिकट लकी साबित हो गए।
नई दिल्ली। किस्मत कब पलट जाए इसका किसी को कुछ पता नहीं होता। आपके किस्मत पर कब लक्ष्मी मेहरबान हो जाए इसकी कोई भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। आपको पता भी नहीं चलेगा और आप बैठे-बिठाए करोड़पति बन जाएंगे। जी हां मेलबर्न के एक शख्स के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। आधी रात में जब वो शख्स नींद से जागा तो वो करोड़पति बन चुका था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मेलबर्न में एक शख्स को चंद मिनटों में ही 13.45 करोड़ रुपये मिल गए। शख्स ने लॉटरी के एक दुकान ने लॉटरी की टिकट खरीदी थी। आधी रात को जब उसकी नींद टूटी तो उसने टीवी ऑन कर लिया। टीवी पर उस वक्त लकी लॉटरी नबंर्स की घोषमा की जा रही थी। तभी टीवी स्क्रीन पर लकी नबंर की घो,मा की और जो नबंर स्क्रीन पर फ्लैश हुआ जो उसकी लॉटरी टिकट का नबंर था।
शख्स मिनटों में 10 लाख डॉलर का मालिक बन गया। वो खुशी से नाच उठा। लेकिन तबी एक और नबंर स्क्रीन पर फ्लैश हुआ। वो नबंर भी उसके दूसरे लॉटरी के टिकट से मेल खा गया। वो दो बार विजेता बन गया। मिनटों में ही वो 20 लाख डॉलर यानी करीब 13.45 करोड़ रुपये का मालिक बन गया। करोड़पति बनने के बाद अब वो वर्ल्ड टूर करना चाहता है। उनके इसके लिए पूरी लिस्ट तैयार कर ली है, जहां वो इन पैसों से घूमने जाना चाहता है।