मनचले मुर्गे ने की मुर्गियों से छेड़छाड़, मामला थाने तक पहुंचा
लखीमपुर खीरी। आपने अमिताभ बच्चन की फिल्म जादूगर का वो गाना सुना तो जरूर सुना होगा जिसमें बिग बी जयाप्रदा को पड़ोसन तेरी मुर्गी को रखना संभाल मेरा मुर्गा हुआ है दीवाना गाकर तंग करते हैं। हालांकि वह गाना एक युवक और युवती को ध्यान में रखकर लिखा गया था जिसका असल मुर्गा या मुर्गी से कोई मतलब नहीं था लेकिन आज हम आपको मिलायेंगे असली मुर्गे से जिसने मुर्गी को छेड़ा तो मामला पुलिस थान पहुंच गया।

दरअसल उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में छेड़खानी का ऐसा मामला सामने आया है जिसे आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। जी हां छेड़खानी का शिकार कोई युवती नहीं बल्कि मुर्गी है आपको सुनकर ताज्जुब जरूर हो रहा होगा लेकिन इस छेड़खानी की बकायदे पुलिस थाने में तहरीर दी गयी है। थाने में एक दंपत्ति ने एसओ को तहरीर दी है कि पड़ोस का मुर्गा हमारी मुर्गी को छेड़ता है।
अपने आप में ऐसी अनोखी तहरीर देखकर तो पहले एस आर के यादव के चकरा गये लेकिन कुछ देर बाद सोचने के बाद उन्होंने दंपत्ति को इस मामले में कार्यवाही का आश्वासन दिया। यही नहीं थानेदार साहब ने बकायदा दारोगा सूर्यमणि यादव को मामले की चांज तक सौंप दी है।
मुर्गी पालक ईश्वरदीन और उसकी पत्नी रामगुनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे। ईश्वरदीन ने एसओ से कहा, "हमने करीब आधा दर्जन मुर्गियां पाल रखी है। हमारी मुर्गियां जब दरबे से बाहर निकलती हैं तो पड़ोस का मुर्गा उन्हें छेड़ता है। इस बात को लेकर पड़ोसी मारपीट पर अमादा हो जाता है। कई बार झगड़ा भी हो चुका है।"
पुलिस के मुताबिक मुर्गी पालक दंपति ने कहा इसी बुधवार को एक बार फिर पड़ोसी का मुर्गा आ गया और मेरी मुर्गियों को छेड़ने लगा। किसी तरह से मुर्गे को भगाने के बाद कड़ाके की ठंड में इतनी दूर चलकर हम थाने पहुंचे हैं। हमारी समस्या हल कीजिए हम किसी से झगड़ा नहीं चाहते। एसओ ने दंपति की समस्या हल करने का आश्वासन दिया और की जांच की जिम्मेदारी हलका के दरोगा सूर्यमणि यादव को सौंप दी।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications