सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट से सारण में बवाल, इंटरनेट पर बैन
सारण। बिहार में सारण जिले के मकेर में फेसबुक पर आपत्तिजनक धार्मिक तस्वीरों और वीडियो वायरल होने के बाद बवाल हो गया। एक समुदाय के लोगों ने आरोपी के घर पर हमला कर दिया।

आरोपी के घर तोड़फोड़ और आगजनी से परिवार के लोगों को वहां से भागना पड़ा। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भड़के लोग मकेर बाजार और पास के गांवों के घरों में तोड़फोड़ करते रहे।
मकेर के बाद अन्य इलाकों में तनाव
मकेर का यह बवाल धीरे धीरे छपरा के कई इलाकों में फैलने लगा तो भारी मात्रा में पुलिस फोर्स के वहां भेजा गया। मकेर के डीएम दीपक आनंद, एसपी पंकज कुमार राज के साथ साथ कई वरिष्ठ अधिकारी इलाके में गए और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
मामले में दो की गिरफ्तारी
इस मामले में दो लोगों को पुलिस ने सारण जिले में अशांति फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
इंटरनेट पर प्रतिबंध
सोशल मीडिया की वजह से हुए इस बवाल के बाद तनावग्रस्त क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर अगले आदेश तक बैन लगा दिया गया है। सरकारी संस्थान समेत रेलवे जैसी सेवाओं के लिए इंटरनेट सुविधा जारी रहेगी। जिलेभर में सभा, जुलूस आदि रोकने के लिए धारा 144 भी लागू है।












Click it and Unblock the Notifications