बिहार न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद ने 300 कैदियों संग जेल में की भूख हड़ताल

जेल में रविवार को कैदियों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई थी। इसके बाद पूर्व सांसद ने कैदियों के साथ भूख हड़ताल कर दी।

By Rajeevkumar Singh
Google Oneindia News

पटना। बिहार के बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन के नेतृत्व में सोमवार सुबह से ही सहरसा मंडलकारा जेल मे 300 कैदियों ने भूख हड़ताल कर दिया है। आनंद मोहन के साथ-साथ 300 कैदी भूख हड़ताल करते हुए जेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। भूख हड़ताल पर बैठे कैदियों का कहना है कि जेल प्रशासन उनके साथ बदसलूकी और मारपीट करता है।

<strong>Read Also: 77 साल के बिहारी से FB पर 75 साल की जर्मन लेडी को हुआ प्यार, दोनों ने की शादी</strong>Read Also: 77 साल के बिहारी से FB पर 75 साल की जर्मन लेडी को हुआ प्यार, दोनों ने की शादी

उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद ने 300 कैदियों संग जेल में की भूख हड़ताल

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को सहरसा मंडलकारा में नजरबंदी के दौरान जेल प्रशासन और कैदियों के बीच झड़प हो गई। जेल प्रशासन और कैदियों के बीच हुई नोकझोंक में चार जेल पुलिसकर्मी घायल हो गए तो कई कैदी भी जख्मी हुए हैं। वहीं इस झड़प में एक कैदी संजीव कुमार की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद ने 300 कैदियों संग जेल में की भूख हड़ताल

बताया जा रहा है कि संजीव की तबीयत सुबह से ही खराब थी, जिसके बारे में जेल प्रशासन को कई बार कहा गया फिर भी उसने इलाज करने के लिए ना तो कोई जेल का डॉक्टर भेजा गया और ना ही उसे शहर के किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसको लेकर कैदियों और पुलिसकर्मियों में झड़प हो गई और इस मारपीट में संजीव की हालत और गंभीर हो गई। वहीं जेल सिपाही आशीष कुमार का भी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले पर जेल प्रशासन का कहना है कि कैदियों की बंदी के वक्त एक कैदी पुलिस के साथ बदतमीजी करने लगा था जिस वजह से यह घटना घटी है।

आपको बताते चलें कि 300 कैदियों के साथ हड़ताल पर बैठे बिहार के पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गोपालगंज के तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट जी कृष्णैया हत्याकांड में पटना हाइकोर्ट ने बिहार के इस पूर्व सांसद को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। फिलहाल वह सहरसा मंडलकारा में सलाखों के पीछे उम्र कैद की सजा काट रहे हैं।

<strong>Read Also: बिहार: बुजुर्ग के पेट में मिला गिलास, देखकर चकरा गए डॉक्टर</strong>Read Also: बिहार: बुजुर्ग के पेट में मिला गिलास, देखकर चकरा गए डॉक्टर

Comments
English summary
Former MP Anand Mohan Singh and other inmates are on hunger strike in Saharsa Jail.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X