बिहार: बीजेपी विधायक समेत 39 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, जाने क्यों?
भीड़ को उकसाने और तोड़फोड़ करने के आरोप में बीजेपी विधायक विनय बिहारी के समेत 39 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। यह मामला बेतिया जिले के पूर्वी चंपारण के सटहा गांव की है।
पटना। भीड़ को उकसाने और तोड़फोड़ करने के आरोप में बीजेपी विधायक विनय बिहारी के समेत 39 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। यह मामला बेतिया जिले के पूर्वी चंपारण के सटहा गांव की है। जहां ट्रक चालक के द्वारा नियंत्रण खोने की वजह से एक युवक को धक्का लग गया था जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने विधायक विनय बिहारी की अगुवाई में घटनास्थल पर पहुंचकर हंगामा किया। भीड़ ने बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चेक पोस्ट के पास तोड़फोड़ करते हुए ट्रक को आग के हवाले कर दिया गया था। इसी को लेकर बीजेपी विधायक सहित इन 49लोगों पर FIR किया गया है।

इस मामले में बेतिया मुफस्सिल थाना के अध्यक्ष रमेश चंद्र उपाध्याय का कहना है कि पुलिस के बयान पर सभी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। घटना के वक्त क्षेत्र में जमादार रामकुमार राम पेट्रोलिंग कर रहे थे और उनके बयान के आधार पर मामला दर्ज कराई गई है। जमादार ने अपने बयान में कहा है कि जिस ट्रक से युवक की मौत हुई थी उसे थाने लाया जा रहा था पर विनय बिहारी और उनके समर्थकों ने ट्रक को वही रोक लिया और जमकर हंगामा मचाने लगे। फिर देखते ही देखते आक्रोशित लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया और जमकर हंगामा मचाना शुरु कर दिया। जिसके विनय बिहारी वहां से फरार हो गए। इस मामले में पहाड़पुर के 9 संत घाट बेतिया के 10 पुरानी गुदरी के 19 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इस मामले में जब पूर्व मंत्री विनय बिहारी से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस अपनी नाकामी को छुपाने के लिए ऐसा कर रही है। हम जनता के सेवक हैं और हमारे द्वारा इस तरह का काम नहीं किया जा सकता। हकीकत तो यह है कि जब ग्रामीणों के द्वारा ट्रक को रोककर हंगामा किया जा रहा था तभी वहां पर एक जामादार मौजूद था। जिसे देखते हुए हमने ही थाने को फोन कर अतिरिक्त फोर्स बल उपलब्ध कराने की जानकारी दी थी। यह आरोप और FIR पुलिस अपनी नाकामी को छुपाने के लिए दर्ज की है।
-
Assam Election में जुबानी जंग तेज! खरगे के 'जहरीले सांप' और 'अनपढ़' वाले बयान पर छिड़ी सियासी रार -
बंगाल चुनाव से ‘BJP-RSS जहरीला सांप’ तक: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का विस्फोटक इंटरव्यू, खोले कई बड़े राज -
Bengal Election में मोदी-ममता में टकराव! चुनावी रैलियों में ‘बेरहम सरकार’ और वोटर लिस्ट का मुद्दा गरमाया -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
मल्लिकार्जुन खरगे के 'सांप' वाले बयान के पीछे किसका कंट्रोल? BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया भंडाफोड़ -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप!












Click it and Unblock the Notifications