जेल में बंद नेता ने बर्थडे पार्टी के लिए किया दर्द का बहाना, अस्पताल जाकर काटा केक
ठाणे। जमीन हथियाने के आरोप में जेल में बंद पूर्व विधायक ने पुलिस को बताया कि उनके सीने में दर्द है और उन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती कराया जाए। ऐसा उनके जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले हुआ।
नेशनल कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक गिलबर्ट मेंडोंसा पर अवैध तरीके जमान हथियाने का आरोप है। इस मामलें में वो ठाणे जेल में हैं। बीते रविवार को मेंडोसा 65 साल के हुए है। बर्थडे मनाने को उन्होंने कमाल का तरीका निकाला।
शुरू हुई पेटीएम की महाबाजार सेल, 100 करोड़ रुपए के कैशबैक की घोषणा
नेता जी की सारी रिपोर्ट आई नॉर्मल
मेंडोसा को जेल में जन्मदिन मनाने का मौका नहीं मिल रहा था, तो उन्होंने रात 9 बजे अपने सीने में दर्द बताते हुए जेल स्टाफ से कहा कि उन्हें कहीं और नहीं बल्कि जेजे हॉस्पिटल ले जाया जाए।
इसके बाद मेंडोंसा को अस्पाताल ले जाया गया लेकिन उन्हें कैदियों के वार्ड में भर्ती नहीं किया गया। मेंडोंसा को उस वार्ड में दाखिल कराया जिसमें उन्हीं की पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल का भी इलाज चल रहा है।
इसके बाद डॉक्टरों ने पूर्व विधायक की दर्द की शिकायत पर ध्यान देते हुए उनके कई टेस्ट कराए लेकिन सारी रिपोर्ट नॉर्मल आई। इसके बाद जब 12 बजे नेता जी ने केक काटा तो समझ में आया कि दर्द क्या था।