कर्नाटक के बीडर में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या
बीडर। कर्नाटक के बीडर जिला स्थित औराड में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सुनील डोंगरे सोमवार (7 अक्टूबर) सोनल गांव में देर रात मृत पाए गए। डोंगरे स्थानीय भाजपा विधायक प्रभु चौहान के निकट सहयोगी थे।
35 वर्षीय सुनील डोंगेरे का शव सोनल गांव में एक सरकारी प्राइमरी स्कूल के समीप मिला। उनके शरीर पर चाकू से कई घाव किए गए थे। सोमवार को विधायक प्रभु चौहान डोंगरे के परिजनों से मिलने पहुंचे।
देर रात शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पुलिस ने डोंगरे के मामले को बतौर हत्या दर्ज किया है। साथ ही आशंका व्यक्त की कि डोंगेरे के मर्डर के पीछे निजी दुश्मनी हो सकती है।
बीडर पुलिस अधीक्षक प्रकाश निकम ने कहा कि हत्या रविवार रात हुई। अपराधियों की तलाश के लिए तीन टीमें तैयार कर दी गई हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे पास संदिग्धों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग हैं। यह हत्या निजी दुश्मनी के कारण हुई है, इसमें कोई राजनीतिक वजह नहीं है।
वहीं विधायक प्रभु चौहान ने आरोप लगाया है कि डोंगेरे को भाजपा कार्यकर्ता होने की वजह से निशाना बनाया गया।