अहमदाबाद: मामूली पान मसाले के लिए हुए झगड़े में दोस्त ने कर दिया मर्डर
अहमदाबाद। मामूली पान मसाला को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ा कि दोस्त ने दोस्त का खून कर दिया। यह दिल दहला देने वाली घटना गुजरात के अहमदाबाद में नरोदा इलाके में घटी।
एक दोस्त ने दूसरे से पान मसाला मांगा तो उसने देने से इनकार कर दिया। इसके बाद झगड़ा शुरू हुआ और बीच-बचाव करने के लिए आए तीसरे दोस्त का मर्डर हो गया।
Read Also: कानपुर में आरूषि मर्डर केस-2, महिला जज की हत्या कर पंखे से लटकाया
नेहाल ने सुनील से पान मसाला मांगा
पुलिस के अनुसार यह घटना जय अम्बे अपार्टमेंट में घटी। शनिवार की रात दोस्तों का एक ग्रुप गरबा कर रहा था। जब गरबा खत्म हुआ रात में 3 बजे 19 साल के नेहाल पटेल ने दोस्त सुनील पटेल से पान मसाला मांगा।
सुनील ने पान मसाला देने से इनकार कर दिया तो नेहाल ने झगड़ा शुरू कर दिया।
बीच बचाव के लिए आया क्रूनल पाटिल
नेहाल और सुनील के बीच हो रही कहासुनी पर क्रुनल पटेल विवाद सुलझाने आया। अब नेहाल ने सुनील से झगड़ना छोड़ क्रुनल से लड़ाई शुरू कर दी। यह लड़ाई इतनी बढ़ी कि नेहाल कहीं से चाकू ले आया और क्रुनल पर टूट पड़ा।
इस चाकूबाजी में क्रुनल बुरी तरह घायल हो गया और बीच-बचाव कर रहा दोस्त महेंद्र पटेल जख्मी हो गया। जब तक क्रुनल को हॉस्पिटल ले जाया गया तब तक उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने किया नेहाल को गिरफ्तार
महेंद्र पटेल ने पुलिस में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। नेहाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और वह चाकू भी बरामद कर लिया है जिससे क्रूनल का मर्डर हुआ।
Read Also: पाकिस्तान विरोधी कविता पढ़ने वाले जवान को जान से मारने की धमकी