नये साल पर एलआईसी का डबल धमाल

Twin Product Offer from LIC in the New Year
मुंबई। लाइफ इंश्‍योरेंस ऑफ इंडिया (एलआईसी) ने नये साल पर डबल धमाल किया है। ये धमाल हैं नया जीवन निधि और फ्लेक्‍सी प्‍लस। ये दोनों बीमा योजनाएं आपके जीवन को सुनहरा बना सकती हैं।

जीवन निधि एक पेंशन प्‍लान है, जिसका लाभ आप रिटायरमेंट के बाद उठा सकते हैं। इसके अंतर्गत आपको बीमा के साथ-साथ पहले पांच साल में जितने का बीमा किया जायेगा, उसमें प्रति हजार पर 50 रुपए मिलेंगे। वहीं छह साल के बाद आपको विशेष बोनस मिलेगा। इसमें एक्‍सीडेंट बेनीफिट राइडर भी शामिल है। यह बीमा लेने के लिये न्‍यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष रखी गई है। इसमें न्‍यूनतम एक लाख का बीमा कराना जरूरी है। पॉलिसी की समय सीमा पांच से 35 साल तक रख सकते हैं। यदि आप एक बार में पूरी धनर‍ाशि देना चाहते हैं तो कम से कम 1.5 लाख रुपए देने होंगे।

इस पॉलिसी के अंतर्गत यदि पहले पांच साल के भीतर किसी कारणवश आपकी मृत्‍यु हो जाती है, तो नॉमिनी को बीमा राशि के साथ-साथ गारंटीड धनराशि भी मिलेगी। वो भी तुरंत। छह साल या उसके बाद मृत्‍यु होने की दशा में गारंटीड धनराशि के साथ-साथ बोनस के लिये देय राशि भी दी जायेगी। आप बीमा की किश्‍त आसान किश्‍तों में भी दे सकते हैं।

क्‍या हैं फ्लेक्‍सी प्‍लस के फायदे

एलआईसी ने एक और बीमा योजना का शुभारंभ आज किया, जो फ्लेक्‍सी प्‍लस है। यह यूनिट से जुड़ी बीमा योजना है। फ्लेक्सी प्लस के अंतर्गत पालिसीधारक की मत्यु होने पर न केवल एकमुश्त लाभ उपलब्ध कराया जाएगा, बल्कि इसकी परिपक्वता होने पर उसे लाभ भी दिया जाएगा, चाहे पालिसी धारक जीवित है या नहीं पालिसीधारक बीमा कवर की राशि के हिसाब से प्रीमियम का चुनाव कर सकता है। दूसरी योजना न्यू जीवन निधि है, जो लाभ पेंशन योजना के साथ परंपरागत उत्पाद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+