प्यार किया तो डरना क्या, पटना में समलैंगिकों की 'गे प्राइड परेड'

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह परेड पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से प्रारंभ होकर फ्रेजर रोड होते हुए डाक बंगला चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हो गई। परेड में शामिल समलैंगिक 'हमें भी जीने का अधिकार चाहिए', 'गे प्राइड परेड' जैसे नारे लिखे बैनर हाथ में लिए बैंड-बाजों की धुन पर नाचते-गाते रहे। परेड में शामिल एक गे ने बताया कि "इस परेड का मुख्य उद्देश्य समाज में समलैंगिकों की पहचान बनाना है।
उसने बताया कि हम लोगों को परिवार से अलग होने तथा समाज के लोगों के बीच उचित स्थान नहीं मिलने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हमारी कोई मांग नहीं है बस हम समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहते हैं।" 'दोस्तना सफर' संस्था द्वारा आयोजित इस परेड में वैसे तो समलैंगिकों की संख्या 18 से 20 थी लेकिन परेड में शामिल समलैंगिकों का कहना है कि बिहार में ऐसा आयोजन पहली बार किया गया, जिस कारण इसमें ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि वे भी समाज का एक अंग हैं और समाज के साथ मिलकर रहना व चलना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications