तेजधार हथियार से प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संजय नगर निवासी 32 वर्षीय परमवीर मंगलवार देर सायं घर से बाहर घूमने के लिए गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। संजय का शव बुधवार सुबह जींद बाइपास के पास बने जोहड़ के निकट मिला।
उसके चेहरे व गर्दन पर तेजधार हथियारों के निशान थे। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। इस दौरान मृतक के कपड़ों से एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला। जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पीजीआइ भेज दिया।
पुलिस ने इस संबंध में मृतक के भाई रणबीर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि संजय की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। समाचार लिखे जाने तक हत्यारों का सुराग नहीं लगा था जबकि पुलिस मामले में छानबीन कर रही थी।