उमा भारती जहां जाती है वहीं कबाड़ा कर देती है: दिग्विजय सिंह
राहुल के गुरू दिग्विजय सिंह को मैने उन्ही के राज्य एमपी में पटखनी दी थी और अब उनके चेले यानी राहुल गांधी की बारी है। जिस पर राहुल गांधी ने तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की ओर से कड़ा बयान आया है।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा के पास कोई बड़ा नेता बचा नहीं है जो उसका चेहरा बन सके इसलिए उसने उमा भारती को एमपी से आयात कर लिया गया है। जिनके आने से भाजपा में ही भूचाल आ जायेगा। उमा भारती के उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने से उनकी पार्टी में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों के बीच जंग तेज हो जाएगी।
क्योंकि उमा भारती जहां जाती हैं वहां का कबाड़ा कर देती है। एमपी में भी उनका यही हाल रहा है और अब यूपी में भी यही होगा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि उमा के आने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि कांग्रेस की नजर में उमा भारती कोई बड़ी नेता नहीं है।