दिल्ली: महिला को दहेज के लिए जिंदा जलाया

लड़की के पिता सुभाष ने बताया कि उनकी बेटी खुशबू की शादी संगम बिहार में हुई थी। शुरू शुरू में ससुराल वाले पैसे की मांग करते थे। जहां तक संभव हो पाया उन्होंने उसे पूरा किया। पर जब वे इसे पूरा करने में नाकाम रहे तो ससुराल वालों ने उनकी बेटी खुशबू के साथ मारपीट तक करने लगे।
उन्होंने बताया कि इस बात को लेकर वे पहले भी पुलिस में रिपोर्ट लिखवा चुके हैं पर पुलिस ने कोई कड़ा कदम नहीं उठाय़ा और खुशबू और उसके ससुराल वालों को समझा बुझा कर शांत कर दिया। हालांकि कुछ दिन तो ठीक रहा पर फिर ससुराल वाले खूशबू को प्रताड़ित करने लगे। और आज उनकी बेटी को उन्होंने जिंदा जला दिया।
उधर, ससुराल वालों का कहना है कि खुशबू को उन्होंने नहीं जलाया वह खुद ही जल गई। इस मामले में पुलिस की रवैया भी टाल मटोल वाला दिख रहा है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी अभी तक पुलिस ने किसी को भी पूछताछ तक के लिए नहीं बुलाया है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की पड़ताल कर रही है। यदि इस मामले में कोई दोषी पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications