शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 286 अंक लुढका (राउंडअप)
इसके पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 54.44 अंकों की वृद्धि के साथ 20,930.45 पर खुला। बीते बुधवार को यह 20,875.71 पर बंद हुआ था। गुरुवार को सेंसेक्स ने 20,937.38 के उच्चतम और 20,544.22 निम्नतम स्तर को छुआ।
सेंसेक्स में शामिल केवल हिंडोल्को इंडस्ट्रीज (2.65 फीसदी), टाटा पावर (1.47 फीसदी), रिलायंस इंफ्रा (1.16 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.00 फीसदी) और हीरो होंडा (0.02 फीसदी) कंपनियों के शेयरों में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
सेंसेक्स में गिरने वाले शेयरों में प्रमुख थे डीएलएफ (4.41 फीसदी), जयप्रकाश एसोसिएट्स (3.28 फीसदी), भारती एयरटेल (3.26 फीसदी), सिप्ला (3.22 फीसदी) और भेल (2.66 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 10.55 अंक बढ़कर 6286.35 पर खुला। निफ्टी बुधवार को 6275.70 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कारोबार के दौरान 6296.55 उच्चतम और 6,179.50 निम्नतम स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप 98.04 अंक गिरकर 8,632.26 पर और स्मॉलकैप 52.46 अंक गिरकर 11,191.53 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के सभी 13 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। रियल्टी (3.15 फीसदी), तेल एवं गैस (1.84 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.58 फीसदी), सार्वजनिक क्षेत्र (1.43 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (1.34 फीसदी) में एक फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा। कुल 1288 शेयरों में तेजी और 1696 शेयरों में गिरावट देखी गई। बाकी 119 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।