राष्ट्रमंडल खेल : टिकट बेचने वाली महिला गिरफ्तार
पुलिस ने शनिवार को बताया कि पश्चिमी दिल्ली के मादिपुर की रहने वाली 34 वर्षीय रेखा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "रेखा को नेहरू स्टेडियम में खेल स्पर्धाओं को देखने के लिए मिलने वाले 'पास' को बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। उसके पास से विभिन्न मूल्य वर्ग और तरीखों के टिकट जब्त किए गए हैं।"
रेखा के खिलाफ लोधी कॉलोनी पुलिस थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि एक राष्ट्रीय स्तर की तैराक के पिता वी. के. मिश्रा को कई 'पास' मिले हुए थे। उन्होंने कई विद्यालयों में इसे बांटे थे। जिनमें से रेखा का स्कूल भी शामिल है।
अवैध रूप से 'पास' और टिकट बेचने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने रेखा को गिरफ्तार किया।
अधिकारी ने बताया, "रेखा के कब्जे से जब्त 96 टिकटों में से 11 टिकट 500, 45 टिकट 250 और 40 टिकट 100 रुपये मूल्य के थे। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।