राष्ट्रमंडल खेल (जिमनास्टिक) : 'अभ्यास के लिए ज्यादा वक्त नहीं मिला'
कुमार ने शनिवार को जिमनास्टिक की फ्लोर एक्रसाइज स्पर्धा में कांस्य पदक और फिर पुरुषों की वॉल्ट स्पर्धा का रजत पदक भी हासिल किया। उन्होंने कहा, "अगर अभ्यास के लिए और वक्त मिला होता तो हम स्वर्ण पदक जीत सकते थे।"
भारतीय जिमनास्टिक परिसंघ के अध्यक्ष जे. एस. कंधारी ने कहा कि जिमनास्टिक से संबंधित उपकरण देर से पहुंचे जिससे खिलाड़ियों के अभ्यास बाधा आई।
कुमार ने कहा, "अभ्यास के लिए वक्त ज्यादा नहीं था। उपकरण मार्च तक पहुंचने थे लेकिन ये खिलाड़ियों को खेलों के आरंभ से कुछ दिन पहले ही मिले।"
उन्होंने कहा, " हमारे खिलाड़ी पर्याप्त अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा भी नहीं लेते हैं। हमे छह से सात प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए था। हम केवल एक स्पर्धा में हिस्सा लेते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें