फॉरएवर 21 ने भारत में स्टोर शुरू किया
लास एंजेलिस में मुख्यालय वाली फॉरएवर 21 महिलाओं के कपड़ों और एसेसरीज पर जोर देती है। करीब 15 देशों में इसके 500 स्टोर हैं। दिल्ली में इसका स्टोर 10,000 वर्ग फुट के इलाके में खोला गया है।
फॉरएवर 21 के वैश्विक अध्यक्ष एलेक्स ओके ने आईएएनएस से कहा, "हम केवल नई पीढ़ी का ख्याल नहीं रखते। हमारा ब्रांड सभी उम्र की महिलाओं के लिए चीजें उपलब्ध कराता है। हमारे पास हर उम्र की महिलाओं के लिए फैशनेबल उत्पाद मौजूद हैं।"
फॉरएवर 21 को भारत में हेलो रिटेल प्राइवेट लिमिटेड को फ्रैंचाइजी के तौर पर लाया गया है।
इस फैशन ब्रांड को भारत लाने में इतनी देर की वजह पूछे जाने पर एलेक्स ने कहा, "हम एक बेहतर जगह चाहते थे, हम सबसे अच्छा माल और ज्यादा बड़ी जगह चाहते थे।"
उन्होंने कहा, "हमें इसके लिए अच्छी जगह मिली तब हमने तय किया कि यह भारत में आने का सही समय है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।