क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
झारखण्ड में त्रिशंकु विधानसभा के आसार
अब तक प्राप्त सभी सीटों के रुझानों के अनुसार कांग्रेस गठबंधन 26, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन 20 और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) 18 और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन छह सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं जबकि अन्य 11 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
राज्य में सभी 81 विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार सुबह सात बजे मतगणना आरंभ हुई। कुल 1,511 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होना है। राज्य में पांच चरणों में संपन्न चुनाव के दौरान कुल 58 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले चरण का मतदान 25 नवंबर और आखिरी चरण का मतदान 18 दिसम्बर को हुआ था।
राज्य में कुल 31 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं और 5,200 से अधिक कर्मचारी मतगणना में लगाए गए हैं। पुख्ता सुरक्षा के लिए लगभग 30,000 जवानों को तैनात किया गया है।
इंडो-एशियन
न्यूज
सर्विस।
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें