Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

29 वें अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला के लिए राजस्थान मंडप में तैयारियां शुरू

राजस्थान मंडप के लिए प्रदेश की नॉडल एजेंसी राजस्थान लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मनोहर कांत कलोह्यिा के अनुसार मंडप को इस बार नए परिवेश में तैयार किया जा रहा है। मंडप में राजस्थान की समृद्घ परम्परा के साथ ही आधुनिक राजस्थान की झलक का आकर्षक समावेश होगा।

मंडप को तैयार करने में जुटे चिरजंन संस्था के रंजन खन्ना ने मंगलवार को बताया कि मनोहर कांत की पहल पर इस बार मंडप में 'शिल्प-आंगन' तैयार किया जा रहा है जिसमें राजस्थान के मास्टर क्राफ्ट्समेन अपनी कला का जीवंत प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने बताया कि भारतीय ट्रेड प्रमोशन आर्गेनाइजेशन द्वारा इस वर्ष मेला की थीम "एक्सपोर्ट ऑफ सर्विसेज" (सेवाओं का निर्यात) रखी गई है। मंडप को इसी अनुरूप सुसज्जित किया जा रहा है और थीम के अनुरूप कॉलोज और ट्रांसलाईट्स लगाकर कर मंडप को परम्परा और आधुनिकता का संगम बनाया जा रहा है।

भव्य हवेलीनुमा मंडप के बाहरी हिस्से को इस बार राजस्थान की मारवाड शैली की कलम के भित्ति चित्रों से सुसज्जित किया जायेगा। वही पिछले मुख्य द्वार के आसपास के आवरण को "ढोला मारू" चित्रावली से सजाया जा रहा है। मंडप के मुख्य द्वार के अंदर प्रवेश करते ही दर्शकों को इस बार जोधपुर के ऐतिहासिक मेहरानगढ़ किले के 'फूलमहल' की आंतरिक साज-सज्जा की झलक देखने को मिलेगी। साथ ही प्रदेश के समृद्घ पर्यटन स्थलों, नई शाही रेलगाड़ी "रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स" के साथ ही थीम एरिया में प्रदेश से सम्बंधित सेवाओं के निर्यात से जुड़े विभिन्न पहलुओं को ट्रांसलाइट्स कॉलाज और डमी द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा।

इनमें प्रदेश में संचालित विभिन्न बहुर्राष्ट्रीय कम्पनियों के बी.पी.ओ, कॉल सेन्टर्स के साथ ही देश-विदेश में लोकप्रिय प्रदेश की योग विद्या और आयुर्वेद ईलाज तथा जेम्स-ज्वुलरी, हेंडीक्राफ्ट्स और दुनिया भर में जाकर प्रदेश की कला, संस्कृति को विदेशों में उजागर करने वाले लोक कलाकारों की डमी को भी दर्शाया जाएगा। इसके अलावा विश्व प्रसिद्घ राजस्थान के वस्त्र एवं परिधानों और प्रदेश के परम्परागत फेब्रिक्स के साथ ही नई डिजाइनों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया जाएगा।।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+