यूपी: अखिलेश को सपा की कमान

सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने बुधवार को अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश सपा की कमान सौंप दी। लखनऊ में प्रदेश इकाई के प्रवक्ता राजेद्र चौधरी ने अखिलेश यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने का फैसला दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में आम सहमति से लिया गया है।
राहुल को टक्कर देंगे अखिलेश
माना जा रहा है कि राज्य के अगले विधानसभा चुनवों में कांग्रेस से लोहा लेने के लिए अखिलेश यादव को आगे किया गया है। जाहिर है रायबरेली से सांसद राहुल गांधी पहले से ही यूपी में कांग्रेस की साख मजबूत करने में जुटे हुए हैं।
गौरतलब है कि वरिष्ठ नेता रामशरण दास पिछले कई वर्षो तक पार्टी की उत्तरप्रदेश इकाई के अध्यक्ष रहे। करीब दो साल पहले दास के अस्वस्थ होने पर मुलायम सिंह के भाई शिवपाल सिंह यादव कार्यकारी प्रेदश अध्यक्ष बनाये गए। साल दास के निधन के बाद शिवपाल सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभाल रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications