बांग्लादेशी सैनिकों का संघर्ष खत्म, 50 मरे
बांग्लादेश के कानून और संसदीय मामलों के मंत्री कमरूल इस्लाम ने कहा है कि सशस्त्र सैनिकों के विद्रोह में कम से कम 50 लोग मारे गए। मृतकों में अधिकांश सैन्य अधिकारी हैं। फिलहाल सभी के शव मुख्यालय में ही रखे गये हैं। विद्रोही सैनिक गुरुवार तड़के से हथियार सौंपने लगे हैं। इस्लाम के मुताबिक बीडीआर के जवानों की ओर से किया गया विद्रोह करीब 19 घंटे तक चला।
गौरतलब है कि बीडीआर मुख्यालय में बुधवार को सैनिकों के बीच यह संघर्ष उस समय शुरू हुआ जब बीडीआर के 67,000 विद्रोही जवानों ने सेना मुख्यालय में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद सेना और बीडीआर के जवानों के बीच हिंसक झड़पें शुरू हो गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक झड़पों के दौरान बीडीआर मुख्यालय से लगातार फायरिंग की आवाजें सुनाई देती रहीं। इस बीच मुख्यालय में कई जगह आग भी लगी। बताया जा रहा है कि इस में आम लोग भी घायल हुए हैं।