राष्ट्रपति की अपील, शांति के लिए अतिवाद से बचें
शांति और सद्भाव के स्मारक 325 फीट लंबे विपासना पगोडा को समर्पित करते हुए पाटिल ने कहा कि किसी भी चीज की अति नुकसानदायक होती है।
उन्होंने कहा कि अपने उपभोग और दृष्टिकोण को व्यक्त करने में हमें संयमित और संतुलित दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।
भगवान बुद्ध की सभी मनुष्यों के एक होने की शिक्षा का उल्लेख करते हुए पाटिल ने कहा कि लोग अपने मस्तिष्क में भेद उत्पन्न करते हैं और विश्वास करते हैं कि वे सत्य हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि आज ये कथित भेद लोगों को विभाजित कर रहे हैं। घृणा की एक पूरी विचारधारा का हिंसा और आतंकवाद के उपकरणों के साथ प्रसार किया जा रहा है। इससे कई परिवार नष्ट हो गए। दुनिया में शांति लाकर हिंसा और आतंकवाद को पराजित किया जाएगा।
पाटिल ने कहा कि वैश्विक विपासना पगोडा संघर्ष, तनाव और दबाव से भरी दुनिया में लोगों को आवश्यक शांति और प्रसन्नता का स्थान प्रदान करेगा।
इससे पहले राष्ट्रपति ने दुनिया के सबसे लंबे 325 फीट लंबे पगोडा का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल एस.सी.जमीर, केंद्रीय मंत्री शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल, राज्य के उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल, प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति राबर्ट वाड्रा, कई अन्य मंत्री और विदेशी मेहमानों के साथ वैश्विक विपासना फाउंडेशन के संस्थापक एस.एन.गोयनका और अध्यक्ष सुभाष चंद्रा उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं












Click it and Unblock the Notifications