बुद्ध के जन्म स्थान को लेकर नेपाल में विवाद

विश्वविद्यालय में ऐसी पुस्तक पढ़ाई जा रही है, जिसमें उसी गलती को दोहराया जा रहा है, जिसे 'चांदनी चौक टू चाइना' में दिखाया गया है। नेपाली समाचार पत्र 'नया पत्रिका' ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की है।
समाचार पत्र के अनुसार अमेरिकी लेखक चार्ल्स वॉन डोरेन की पुस्तक 'ए हिस्ट्री ऑफ नॉलेज : पास्ट, प्रजेंट एंड फ्यूचर' की पुस्तक में भी कहा गया है कि बुद्ध का जन्म भारत में हुआ था, जो बड़ी गलती है।
इस पुस्तक को विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग ने स्वीकृति दी है। समाचार पत्र ने लिखा है, "इस समय नेपाल सरकार बुद्ध के जन्म संबंधी गलत संदेश के कारण 'चांदनी चौक टू चाइना' के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा चुकी है, वहीं विश्वविद्यालय में यही गलती दोहराई जा रही है।"
समाचार पत्र ने 'त्रिभुवन विश्वविद्यालय पढ़ा रहा है कि बुद्ध का जन्म भारत में हुआ था' नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की है। वॉन की पुस्तक में कहा गया है कि 563 ईसा पूर्व बुद्ध का जन्म उत्तर भारत के एक राज परिवार में हुआ था, जबकि सच्चाई यह है कि बुद्ध का जन्म दक्षिणी नेपाल के लुंबनी में हुआ था।
समाचार पत्र ने विश्वविद्यालय के एक छात्र के हवाले से कहा है कि जब उसने गलती के बारे में शिक्षकों को बताया तो उन्होंने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रमुख कृष्णचंद्र शर्मा ने कहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी और यदि यह गलत है तो पाठ्यक्रम से वॉन की पुस्तक हटा दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications