प्रधानमंत्री करेंगे बगलिहार परियोजना का उद्घाटन

जम्मू, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शुक्रवार को 450 मेगावाट क्षमता की बगलिहार जल विद्युत परियोजना का उद्घाटन करने के लिए जम्मू आएंगे।

प्रधानमंत्री शुक्रवार को उधमपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे डोडा जिले में स्थित बगलिहार परियोजना स्थल पर जाएंगे।

इससे पहले अप्रैल में दुलहस्ती ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन करने के लिए सिंह जम्मू आए थे। इस संयंत्र का निर्माण राष्ट्रीय जल विद्युत निगम (एनएचपीसी) ने किया था।

बगलिहार परियोजना का निर्माण चिनाब नदी पर किया जा रहा है, जो कश्मीर से पाकिस्तान की ओर बहती है। यह परियोजना विवादों में भी रही है।

वर्ष 2005 में पाकिस्तान ने बगलिहार बांध के निर्माण और जल विद्युत परियोजना को रोकने के लिए विश्व बैंक की मध्यस्थता की मांग की थी। बाद में विश्व बैंक ने एक विशेषज्ञ को नियुक्त किया था और परियोजना में मामूली बदलाव के साथ भारत को काम आगे बढ़ाने की अनुमति दी थी।

हाल ही में न्यूयार्क में पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने मनमोहन सिंह के साथ मुलाकात में भी इस मुद्दे को उठाया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+