क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Weekly Horoscope: 22 से 28 अप्रैल 2024 तक का साप्ताहिक राशिफल

By Pt. Gajendra Sharma
Google Oneindia News

Weekly Horoscope in Hindi: वनइंडिया के ज्‍योतिषाचार्य पं. गजेंद्र शर्मा बता रहे हैं आपका सप्‍ताहिक राशिफल, आप सभी 12 राश‍ियों का भविष्यफल यहां पढ़ सकते हैं।

Weekly Horoscope

मेष : सप्ताह की शुरुआत विशेष कार्यों से होने वाली है। अटके हुए काम सप्ताह में पूरे हो जाएंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। नौकरीपेशा को तरक्की प्राप्त होने वाली है। व्यापारी वर्ग को नए कार्य प्राप्त हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए सप्ताह सफलतादायक है। धन का आगमन अच्छा होगा। भूमि भवन के काम होंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम मजबूत होगा।

वृषभ : यह सप्ताह आर्थिक मामलों के लिए सफलतादायक रहने वाला है। कहीं धन फंसा हुआ है तो वह लौट आएगा, इससे आप अपनी भौतिक जरूरतें पूरी कर पाएंगे। नए काम प्रारंभ करने के लिए सप्ताह शुभ है। साझेदारी में काम लाभ देगा। परिवार के साथ यात्राएं कर सकते हैं। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। मित्रों और परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।

यह पढ़ें:VASTU TIPS : घर में समृद्धि लाना है तो इन उपायों पर गौर फरमाइएयह पढ़ें:VASTU TIPS : घर में समृद्धि लाना है तो इन उपायों पर गौर फरमाइए

Recommended Video

9 January 2023 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | वनइंडिया हिंदी

मिथुन : यह सप्ताह थोड़ा दौड़ भाग वाला रह सकता है। नौकरीपेशा के काम में बदलाव की स्थिति रहेगी। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों से मतभेद हो सकता है। कारोबार में शिथिलता रहेगी, काम धीमी गति से होंगे। आलस्य हावी रहेगा। हालांकि धन संबंधी मामलों के लिए सप्ताह शुभ है। संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद निपटेगा और फैसला आपके पक्ष में आने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। धन लाभ होगा।

कर्क : आपको इस सप्ताह कुछ विशेष उपलब्धियां मिलने वाली है। कुछ ऐसे काम होंगे जिनके पूरा होने के लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। माता-पिता के सहयोग से बड़ी योजना साकार होगी। मित्रों के साथ बिगड़े संबंध सुधरेंगे। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा पर जाने के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। निवेश के लिए समय शुभ है। भूमि, भवन, संपत्ति में निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य सुधार पर रहेगा। मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी।

सिंह : यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। परिवार की चिंता रहेगी। कोई महत्वपूर्ण काम अटकने से मानसिक तनाव होगा, इसका असर आपके स्वास्थ्य पर हो सकता है। रोगों पर हो रहा खर्च कम होगा। धन की बचत होगी। भूमि संपत्ति खरीदी बिक्री के योग बनेंगे। आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो भविष्य में आपके काम में सहयोग करेगा। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। नई भूमिका मिल सकती है।

कन्या : इस सप्ताह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को संतुलित करके चलना पड़ेगा। संतान पक्ष के कार्यों को लेकर चिंता रहेगी। संतान पक्ष का स्वास्थ्य सुधार पर होगा। आर्थिक मामलों के लिए अत्यंत विशेष दिन रहेंगे है। कोई बड़ा काम हो सकता है। संपत्ति को लेकर विवाद है तो उसका निपटारा आपके पक्ष में हो जायेगा। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। मानसिक रूप से शांत रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

तुला : इस सप्ताह भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नए वस्त्र आभूषण प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। घर में मेहमान आयेंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। नौकरीपेशा लोगों की उन्नति होगी। व्यापारी नए काम प्रारंभ करेंगे। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। अटके हुए काम हो जाने से प्रसन्नता का अनुभव होगा।

वृश्चिक : विद्यार्थी वर्ग के लिए सप्ताह अत्यंत विशेष है। यंग प्रोफेशनल्स को विदेशों से अच्छे जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारी में बदलाव के साथ स्थानांतरण का सामना भी करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग थोड़े विचलित रहेंगे। काम मन मुताबिक नहीं चलने से परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। धन को लेकर कुछ मामले फंस सकते हैं। प्रेम संबंध में टकराव होगा। दांपत्य जीवन में मुश्किल बढ़ सकती हैं। ठंडे दिमाग से काम लें।

धनु : सप्ताह शुभ है। धर्म में रुचि बढ़ेगी, धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। इस सप्ताह कुछ ऐसे निर्णय ले पाएंगे जो लंबे समय से आप लेना चाह रहे थे। कई काम इस सप्ताह तेज गति से होंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। कोई मांगलिक कार्य परिवार में आ सकता है। रोगों पर हो रहा खर्च कम होगा। अनेक माध्यमों से धन प्राप्त होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।अविवाहितों के विवाह का योग बन सकता है।

यह पढ़ें: Vastu Tips: मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में लेने जा रहे हैं फ्लैट तो भूलकर भी ना करें ये कामयह पढ़ें: Vastu Tips: मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में लेने जा रहे हैं फ्लैट तो भूलकर भी ना करें ये काम

मकर : इस सप्ताह आप अपनी सफलता का जश्न मनाने के लिए तैयार रहें। नौकरीपेशा लोगों के लिए नए अवसर आएंगे। बड़ी कंपनियों से बड़े पैकेज ऑफर हो सकते हैं। व्यापारी वर्ग अपने कार्य का विस्तार करेंगे। पारिवारिक जीवन की बात करें तो यह सप्ताह आपके लिए उपलब्धियों भरा रहने वाला है। आपसी सामंजस्य बना रहेगा। समाज में कोई बड़ा पद और प्रतिष्ठा मिल सकती है। धन आएगा, भूमि संपत्ति के काम संपन्न होंगे।

कुंभ : इस सप्ताह आपको वाहन और मशीनरी का प्रयोग करते समय अत्यंत सावधानी रखनी होगी। किसी भी काम में जल्दबाजी भारी पड़ सकती है। अपने काम दूसरों के भरोसे बिल्कुल ना छोड़े स्वयं करेंगे तो लाभ होगा अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। टकराव टालें। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह में कुछ बदलाव हो सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए समय सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा।

मीन : नए अवसरों के साथ नई चुनौतियां भी इस सप्ताह आएंगी किंतु आप आत्मविश्वास के साथ उन चुनौतियों को दूर कर पाएंगे। अपने जीवन के बारे में कोई बड़ा निर्णय इस सप्ताह आप ले सकते हैं। नौकरी में बदलाव, व्यापार में नए कार्य साथ में जुड़ेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। पुराने मित्रों के साथ घूमने फिरने का योग बनेगा। । मन में कोई बड़ी उलझन है तो परिवार के अनुभवी लोगों या बाहरी वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन अवश्य लें।

Comments
English summary
Read free weekly horoscope, astrology and rashifal predictions in Hindi. complete rashifal predictions from Hindi Oneindia.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X