क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

शुक्र हुआ वक्री, संकट में पड़ेगा प्रेम और विवाह

वक्री शुक्र के दौरान आनंददायक वस्तुएं नीरस हो जाएंगी। व्यक्ति के व्यवहार में कठोरता आ जाएगी और वह अपनों से ही बुरा बर्ताव करने लगेगा।

By पं. गजेंद्र शर्मा
Google Oneindia News

नई दिल्ली। भोग-विलास, प्रेम संबंध, दांपत्य जीवन, संतान सुख और जीवन के समस्त ऐश्वर्य के प्रतिनिधि ग्रह शुक्र 4 मार्च से वक्री हो चुके हैं। इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। दांपत्य जीवन में बनेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव, तनाव, परेशानी बनेगी। जिन व्यक्तियों ने पहले से तलाक के लिए आवेदन दे रखा है।

काम बिगाड़ते नहीं बल्कि भाग्य चमकाते भी हैं वक्री ग्रहकाम बिगाड़ते नहीं बल्कि भाग्य चमकाते भी हैं वक्री ग्रह

इस समय के दौरान उनका तलाक संभव है। प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए भी यह संकट की घड़ी है। उनके बीच कोई तीसरा या तीसरी आ सकती है। इससे प्रेमियों का ब्रेकअप हो जाएगा। वक्री शुक्र के दौरान पति-पत्नी के बीच में किसी तीसरे का आगमन होगा। स्त्रियां विवाहेत्तर संबंध बनाएंगी, लेकिन शुक्र के मार्गी होते ही उनका यही संबंध जीवनभर की परेशानी का कारण बनेगा। भोग-विलास, ऐश्वर्य के साधनों में कमी आएगी।

व्यक्ति के व्यवहार में कठोरता आ जाएगी

वक्री शुक्र के दौरान आनंददायक वस्तुएं नीरस हो जाएंगी। व्यक्ति के व्यवहार में कठोरता आ जाएगी और वह अपनों से ही बुरा बर्ताव करने लगेगा। वक्री शुक्र लोगों में अहंकार की भावना पैदा करेगा। वे अपने सिवा किसी और को कुछ नहीं समझेंगे।

वक्री शुक्र विशेष लाभ प्रदान करने वाला

हालांकि कुछ राशियों के लिए वक्री शुक्र विशेष लाभ प्रदान करने वाला है। बड़े अभिनेता, संगीतज्ञ, कवि, लेखक और ज्योतिषियों को वक्री शुक्र नई उंचाइयां प्रदान कर सकता है। उनके जीवन में धन का आगमन सुगम होने लगेगा।

वक्री शुक्र का राशियों पर प्रभाव

मेष

मेष

वक्री शुक्र के दौरान मेष राशि वाले जातक अपने विवाहेत्तर संबंधों के कारण मुसीबत में फंस सकते हैं। पुरुषों को किसी स्त्री के कारण बदनामी, अपयश और आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा। किसी स्त्री के साथ संबंधों के चलते दांपत्य जीवन संकट में पड़ेगा। स्त्रियों के किसी परपुरुष के साथ संबंध बन सकते हैं। मेष राशि वाले जातक वक्री शुक्र के कारण कोर्ट-कचहरी, पुलिस के मामलों में फंस सकते हैं। विलासिता की वस्तुओं से दूर होना पड़ेगा।

वृषभ

वृषभ

वृषभ राशि का स्वामी शुक्र ही है, इसलिए इस राशि पर वक्री शुक्र की कुदृष्टि नहीं रहेगी। वृषभ राशि वाले लोग शुक्र के वक्रत्व के दौरान ऐश्वर्यपूर्ण जीवन बिताएंगे। उनके रूके कार्य इस दौरान संपन्न होंगे। नए वस्त्र, आभूषण, डायमंड खरीदने के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां कुछ हद तक ठीक होंगी। प्रेम संबंधों में चल रही कलह भी दूर होगी। सुंदरता की ओर सहज रूझान बढ़ेगा। कलाकारों, गायकों, चित्रकारों को कोई सम्मान प्राप्त होगा। लेकिन इस दौरान सावधान रहें किसी स्त्री का अपमान न करें।

मिथुन

मिथुन

मिथुन राशि यानी तीसरे भाव में वक्री शुक्र अशुभ फल देता है। भाई-बहनों के साथ विवाद बनेगा। जीवनसाथी रूठेगा। प्रेम संबंध टूटने की कगार तक पहुंच जाएंगे। यदि किसी को पैसा उधार दे रखा है तो इस दौरान नहीं मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्ति इस दौरान भयंकर मानसिक तनाव से गुजरेंगे। उनके कार्य को सराहना नहीं मिलेगी। एक बात जरूर होगी कि यदि दूसरों के प्रति आपका व्यवहार अच्छा रहेगा तो आप निश्चित रूप से परेशानियों से बच जाएंगे और लोग आगे बढ़कर आपका साथ देंगे।

कर्क

कर्क

शुक्र का शत्रु ग्रह है चंद्र और चंद्र की राशि है कर्क। कर्क राशि पर वक्री शुक्र विपरीत प्रभाव दिखाएगा। परिवार, समाज में मान-सम्मान की हानि होगी। इस दौरान मस्तिष्क और पेट संबंधी रोगों से परेशान रहेंगे। पैतृक संपत्ति, भूमि, भवन से दूर होना पड़ेगा। व्यापारी वर्ग इस दौरान कोई नया काम प्रारंभ न करें, वरना सफलता नहीं मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता, भागदौड़ रहेगी। दांपत्य जीवन में मनमुटाव बना रहेगा। स्त्री के कारण धन हानि संभव है।

सिंह

सिंह

सिंह राशि वालों का संतानों के साथ मतभेद होगा। विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षित होंगे। यहां तक कि विवाहित स्त्री-पुरुष भी किसी दूसरे के प्रति आकर्षण का अनुभव करेंगे। शेयर मार्केट, जुआ, सट्टा आदि में हानि होगी। प्रॉपर्टी खरीदने का काम इस दौरान टालना आपके लिए बेहतर होगा। कोई अनुबंध या पेपर पर साइन करने से पहले अच्छी तरह पढ़ लें। प्रेम में असफलता, ब्रेकअप होने की आशंका है। इसलिए मन को मजबूत रखें और ऐसी कोई स्थिति बने तो सम रहें।

कन्या

कन्या

शुक्र कन्या राशि में नीच का होता है। यानी शुक्र के वक्री होने से कन्या राशि वाले मिश्रित परिणाम से गुजरेंगे। कुछ काम बिगड़ेंगे तो कुछ बनेंगे भी। पारिवारिक, दांपत्य जीवन, प्रेम संबंधों में चल रही परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन आर्थिक परेशानियों से जूझेंगे। ज्वेलरी, वस्त्र खरीदने की योजना टलेगी। संतान पक्ष से मतभेद उभरेंगे। कन्या राशि वाले जो जातक कोई संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं। उनके काम अभी अटक सकते हैं।

तुला

तुला

इस राशि का स्वामी शुक्र है। इसलिए अधिक परेशानी की कोई बात नहीं है। वक्री शुक्र इस राशि वालों को कोई खास परेशानी नहीं देगा। बस थोड़ा सा मानसिक दबाव महसूस करेंगे। परिवार में किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर खर्च करना पड़ेगा, लेकिन वह भी अधिक नहीं। बाकी संबंधों के लिहाज से वक्री शुक्र ठीक रहेगा। सोचे कार्य समय पर संपन्न हो जाएंगे। दांपत्य जीवन में कोई परेशानी चल रही है तो वह भी काफी हद तक दूर होती नजर आएगी।

वृश्चिक

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों को पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। पिता पर भार रहेगा। इस राशि वाले 14 अप्रैल तक किसी भी प्रकार का कर्जा लेने से बचें, किसी कोई पैसा उधार भी न दें। वरना कर्ज बढ़ता चला जाएगा और फिर चुकाना मुश्किल हो जाएगा। किसी जहरीले कीड़े, मकड़ी के काटने से एलर्जी हो सकती है। सुख और ऐश्वर्य में कमी महसूस करेंगे। योजनाएं टलेंगी। व्यापारी वर्ग को निराशा हाथ लगेगी। नौकरी में तनाव बनेगा।

धनु

धनु

इस राशि वाले शुक्र के वक्रत्व के दौरान पेट संबंधी परेशानी से घिरे रहेंगे। खान-पान का ध्यान रखें। खासकर बाहर का पानी, जूस आदि पीने से बचें। भोग-विलास के साधनों में वृद्धि होगी लेकिन यह अधिक समय तक नहीं रहेगी। जल्द ही आपको सुखों का त्याग करना पड़ेगा। स्त्रीपक्ष से सावधान रहें। बदनामी, अपमान, धन हानि हो सकती है। स्त्री के कारण कोर्ट-कचहरी के मामले भी आ सकते हैं। इस राशि वालों के सिर पर कोई इल्जाम भी लग सकता है।

मकर

मकर

मकर राशि वालों के लिए वक्री शुक्र कई मायनों में लाभ देने वाला है। धन, वैभव, सम्मान में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानियां समाप्त होंगी और परिवार, समाज के वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पुराने समय से चली आ रही बीमारियों से भी छुटकारा मिलने के योग हैं। संपत्ति संबंधी काम करना चाहें तो समय आपके अनुकूल रहेगा। नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे। विपरीत लिंगी व्यक्ति आपके प्रति आकर्षित रहेगा।

कुंभ

कुंभ

इस राशि वालों के मन में वक्री शुक के समय के दौरान धार्मिक, आध्यात्मिक प्रवृत्ति बढ़ जाएगी। रहस्यमयी विद्या, ज्योतिष, तंत्र आदि की ओर रूझान बढ़ेगा। ऐश्वर्य और सुखों की प्राप्ति होगी। रूका पैसा मिल जाएगा। मकान और वाहन खरीदने के योग बनेंगे। अविवाहितों के विवाह की बात बन जाएगी और विवाहितों का दांपत्य जीवन सुखमय होगा। मानसिक रूप से सुख-शांति का अनुभव करेंगे। प्रेमी-प्रेमिकाएं क्वालिटी टाइम साथ बिताएंगे। कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बनेगा।

मीन

मीन

शुक्र की उच्च राशि होती है मीन। इसलिए इस राशि वालों पर शुक्र की विशेष कृपा रहेगी। इस दौरान खर्च जरूर अधिक होगा लेकिन वह भोग-विलास के साधनों और अपने परिवार के सुखों पर खर्च होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। व्यापारियों का कार्य विस्तार होगा। नौकरीपेशा का प्रमोशन होगा। मीन राशि वाली युवतियों और महिलाओं को कोई उपहार मिल सकता है। नए वस्त्र, आभूषण खरीदेंगे। इस दौरान शरीर में कफ की मात्रा बढ़ेगी।

Comments
English summary
In Hindu astrology, Vakri grahas are those planets of the Solar System other than the Sun and the Moon that appear to move backwards, which apparent motion is due to earth’s orbi
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X