क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

कहीं आपमें ये आदतें तो नहीं, क्रोधित हो जाएंगे ग्रह

यदि सूर्य ग्रह आपसे नाराज है तो आप लगातार मस्तिष्क और नेत्र संबंधी परेशानियों से जूझते रहेंगे।

By पं. गजेंद्र शर्मा
Google Oneindia News

नई दिल्ली। प्रत्येक मनुष्य के जीवन में परेशानियां आती रहती हैं और समय-समय पर उनका निवारण भी हो जाता है, लेकिन कई लोगों के जीवन में लगातार एक जैसी परेशानियां चलती रहती हैं और लाख कोशिशों के बावजूद वे उनसे पार नहीं पा पाते। कई बार हम समझ नहीं पाते कि आखिर इन परेशानियों की वजह क्या है। read also : आखिर पूजा करते वक्त क्यों जलाते हैं अगरबत्ती?

कहीं आपमें ये आदतें तो नहीं, क्रोधित हो जाएंगे ग्रह

देवी-देवताओं की पूजा-पाठ, मंत्र जप सबकुछ करने के बाद भी कुछ ठीक नहीं हो पाता और फिर हम दोष अपनी किस्मत को देने लगते हैं। लेकिन इन सब दिक्कतों के पीछे दूसरी वजह भी हो सकती है जिनकी ओर आमतौर पर किसी का ध्यान नहीं जाता।

यदि कोई ग्रह-नक्षत्र आपसे नाराज है....

यदि कोई ग्रह-नक्षत्र आपसे नाराज है तो उससे जुड़ी हुई परेशानियां जीवन में आने लगती है। उदाहरण के तौर पर यदि सूर्य ग्रह आपसे नाराज है तो आप लगातार मस्तिष्क और नेत्र संबंधी परेशानियों से जूझते रहेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों सूर्य की बुरे प्रभाव से तरक्की नहीं मिलती। चंद्र क्रोधित है तो आपको मानसिक परेशानियां घेरे रहेंगी। कभी सोचा है इन सबके पीछे क्या कारण है?

बने बनाए काम बिगड़ जाएंगे

आदतें। जी हां, आपकी कुछ बुरी आदतें ही हैं जो ग्रहों को क्रोधित कर रही है। हमारी आदतें, हमारा स्वभाव ही है जो ग्रहों को हमारे अनुकूल भी कर सकता है और प्रतिकूल भी। यदि अच्छी आदतें हैं तो ग्रह शुभ परिणाम देगा और आपको प्रत्येक क्षेत्र में धड़ाधड़ सफलता मिलती जाएगी और यदि ग्रह नाराज है तो आपके बने बनाए काम बिगड़ जाएंगे।

आइये हम बताते हैं वे कौन-सी आदतें हैं जिनसे ग्रह नाराज हो सकते हैं-

घर का पूजा स्थान

घर का पूजा स्थान

प्रत्येक घर आमतौर पर देवपूजा स्थान होता है। लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते कि पूजा स्थान गंदा है। लोग देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को तो प्रतिदिन नहला देते हैं, लेकिन उस स्थान की दीवारें, छत और वहां लगी लाइट, झूमर, बंदनवार आदि की सफाई पर ध्यान नहीं देते। यदि आपका पूजा स्थान साफ-सुथरा नहीं है। उसमें धूल और जाले लगे हुए हैं तो उसे तुरंत साफ करने की आदत डालें। यदि घर का पूजा स्थान गंदा है तो बृहस्पति ग्रह क्रोधित होते हैं। इससे आपके मान-सम्मान में कमी आती है। धन का आगमन रूक जाता है। परिवार में विवाद बने रहते हैं।

जूठे बर्तन

जूठे बर्तन

भोजन करने के बाद अपने जूठे बर्तन स्वयं उठाकर रखना चाहिए। जहां भोजन किया वहीं जूठे बर्तन नहीं छोड़ना चाहिए। कम से कम अपने घर में तो ऐसा ही करना चाहिए। जूठे बर्तन भोजन करने वाले स्थान पर ही छोड़ देने से चंद्रमा और शनि नाराज होते हैं। ऐसा होने से सफलता में रुकावट आने लगती है। मानसिक तनाव पूरे समय बना रहता है और व्यक्ति संकटों से घिरता चला जाता है।

देर तक जागना

देर तक जागना

जो व्यक्ति रात में देर तक जागता रहता है। चंद्रमा उससे क्रोधित हो जाते हैं और अशुभ फल प्रदान करते हैं। रात में देर तक जागने वाला व्यक्ति यदि व्यापारी है तो उसे व्यापार में नुकसान उठाना पड़ता है। वह पेट और मस्तिष्क संबंधी रोगों से भी परेशान रहता है।

ठंडा-स्वच्छ जल

ठंडा-स्वच्छ जल

जब आपके घर कोई मेहमान, आगंतुक आए तो उसे प्रेमपूर्वक बैठाकर शीतल और स्वच्छ जल अवश्य पिलाना चाहिए। ऐसा करने से राहु ग्रह ठीक रहता है और बुरे प्रभाव नहीं देता। यदि राहु रूठ गया तो समझो जीवन कष्टमय हुआ। बार-बार दुर्घटना होने लगती है।

किचन गंदा रखना

किचन गंदा रखना

यदि किचन गंदा रखने की आपकी आदत है तो संभल जाएं। इससे बड़ा नुकसान हो सकता है। गंदा किचन होने से मंगल ग्रह नकारात्मक प्रभाव दिखाने लगते हैं। परिवारजनों में विवाद, मतभेद बना रहता है। रक्त संबंधी कोई बीमारी परिवार में किसी न किसी सदस्य को चलती रहती है। इसलिए रात को सोने से पहले किचन को हमेशा साफ कर दें।

पौधों को पानी

पौधों को पानी

पौधे और मनुष्य का साथ सृष्टि के निर्माण के समय से ही रहा है। दोनों का एक-दूसरे पर गहरा प्रभाव पड़ता है। अगर आपने घर में पौधे लगा रखे हैं लेकिन उनका ध्यान नहीं रखते तो यह बहुत खराब आदत है। रोज सुबह उठकर घर में लगे पौधों को पानी देने से बुध, शुक्र, सूर्य और चंद्रमा मजबूत होते हैं और शुभ परिणाम देते हैं।

पैर घसीटकर चलना

पैर घसीटकर चलना

हमने कई लोगों को देखा है जो पैर घसीटकर चलते हैं। उनके चलते समय एक अजीब सी आवाज आती है। यह बेहद बुरी आदत मानी जाती है। पैर घसीटकर चलने वालों से राहु क्रोधित हो जाता है। इससे आर्थिक तरक्की में बाधा आती है और व्यक्ति रोग ग्रस्त रहता है। इस आदत को जल्द से जल्द सुधा�� लें।

अव्यवस्थित जूते-कपड़े

अव्यवस्थित जूते-कपड़े

जो व्यक्ति कहीं बाहर से आते ही अपने कपड़े, जूते, चप्पल, बैग, सामान आदि यहां-वहां फेंक देते हैं, कपड़े उतारने के बाद उन्हें सीधे करके नहीं रखते उनके जीवन में शत्रुओं की संख्या अधिक होती है। उन्हें शत्रु आर्थिक नुकसान भी पहुंचाते हैं। इसलिए जितनी जल्दी हो ये आदत सुधार लें।

बिस्तर फैलाना

बिस्तर फैलाना

सुबह उठकर अपने बिस्तर को व्यवस्थित करना अच्छी आदत मानी जाती है, लेकिन यदि उठने के बाद भी आपका बिस्तर यूं ही बिखरा पड़ा रहता है। चादर पर सिलवटें पड़ी रहती हैं। कंबल, रजाई फोल्ड करके नहीं रखते हैं तो इससे राहु और शनि के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।

आशीर्वाद

आशीर्वाद

घर के बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करना, उनका आशीर्वाद लेना जीवन में तरक्की का मार्ग खोल सकता है। इससे बृहस्पति ग्रह प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को शुभ फल प्रदान करते हैं। ऐसे व्यक्ति को न सिर्फ परिवार, बल्कि समाज में भी सम्मान प्राप्त होता है।

दांतों से नाखून काटना

दांतों से नाखून काटना

यदि आपकी आदत दांतों से नाखून काटने की है तो संभल जाएं शनि और केतु क्रोधित हो जाएंगे और आप जीवन के सुखों से वंचित रह जाएंगे। ऐसे व्यक्तियों का भाग्य रूठ जाता है।

Comments
English summary
Here are some suggestions to get into the money vibration. These tips will neutralize the vibration of lack and introduce the vibration of wealth into your being and life.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X