ज्योतिष से पूछें सवाल, पाइये समस्याओं के समाधान

यदि आप वाकई में ज्योतिष एवं वास्तुशास्त्र में विश्वास रखते हैं, तो आप हमें अपने सवाल भेज सकते हैं। सप्ताह भर में जितने भी सवाल आयेंगे, उनमें से रैंडम सेलेक्शन किया जायेगा और चुने हुए सवालों के उत्तर लेख के जरिये दिये जायेंगे। लेख में आपका सवाल और उसका उत्तर लिखा होगा और कैसे समस्या का समाधान किया जा सकता है, यह बताया जायेगा।
सवाल भेजने के लिये क्या करें-
आपको बस इस मेल आईडी- [email protected] पर अपना सवाल लिखकर भेजना होगा।
नियम एवं शर्तें-
1. एक मेल में केवल एक ही सवाल लिख सकते हैं।
2. यदि कुंडली से जुड़ा सवाल है, तो अपना नाम अपनी जन्म तिथि, जन्म समय, जन्म स्थान, बतायें।
3. घर के वास्तु से जुड़ा है तो घर की दीवारों, दरवाजों, गेट व खिड़की की दिशाओं की विस्तृत जानकारी दें। बेहरतर होगा यदि मेल पर घर का नक्शा बना दें या अटैच कर दें।
4. बीमारी, कानूनी मामलों, नौकरी, पढ़ाई, आदि के मामले में सवाल है तो भी आप घर की दिशाओं से संबंधित जानकारी दे सकते हैं।
5. ई-मेल की सब्जेक्ट लाइन में- लिखें My question
6. अपना, नाम, मोहल्ले का नाम, शहर का नाम और राज्य का नाम जरूर लिखें, साथ ही ई-मेल आईडी दें।
7. यदि आप चाहते हैं कि लेख में आपका नाम नहीं प्रकाशित किया जाये तो स्पष्ट रूप से पहली लाइन में लिख दें। तो हम नाम परिवर्तित कर देंगे।
8. हर बुधवार और शुक्रवार को सवाल के जवाब प्रकाशित किये जायेंगे, यदि एक बुधवार या एक शुक्रवार को आपका उत्तर नहीं मिला तो ऐसा नहीं है कि आपको हमारे ज्योतिष उत्तर नहीं देंगे, आपका सवाल शृंखला में रख दिया जायेगा, नंबर आने पर उत्तर प्रकाशित किया जायेगा।
9. किसी भी सवाल का उत्तर सीधे मेल पर नहीं भेजा जायेगा उत्तर सिर्फ हमारे ज्योतिष पृष्ठ पर प्रकाशित लेख में ही मिलेंगे।
10. सवाल केवल हिन्दी भाषा में पूछ सकते हैं।
अब तक प्रकाशित सवाल जवाब इस प्रकार हैं-
1. ज्योतिष से सवाल- क्या मेरी उससे शादी हो पायेगी?
पंडित अनुज के शुक्ल का परिचय- पं. शुक्ल लखनऊ के प्रसिद्ध ज्योतिष हैं। आपका फेसबुक संपर्क सूत्र है- https://www.facebook.com/Pt.Anuj.K.Shukla.












Click it and Unblock the Notifications