120 साल बाद बने खास योग इसलिए स्पेशल है इस बार की हनुमान जयंती
बताया जा रहा है कि 120 सालों के बाद बाद इस साल की हनुमान जयंती पर बड़े ही खास संयोग बन रहे हैं।
इलाहाबाद। आज पूरा देश हनुमान जयंती मना रहा है, पवनपुत्र हनुमान जी के भक्तों के लिए भगवान हनुमान का जन्मदिन यानी उनकी जयंती खासा मायने रखती है।
पंडितों और ज्योतिषियों की मानें तो इस साल की हनुमान जयंती काफी महत्त्वपूर्ण है, बताया जा रहा है कि 120 सालों के बाद बाद इस साल की हनुमान जयंती पर बड़े ही खास संयोग बने हैं इसलिए आज बजरंग बली की पूजा करने पर खास फल की प्राप्ति होगी।

मंगलवार, पूर्णिमा तिथि, चित्रा नक्षत्र...
कहा जा रहा है कि इस साल हनुमान जयंती पर कुछ वैसा ही योग बन रहा है, जैसा कि शास्त्रों में हनुमानजी के जन्म के समय बताए गए हैं। इस दिन मंगलवार, पूर्णिमा तिथि, चित्रा नक्षत्र रहेगा। कहा जा रहा है कि ये संयोग बजरंगबली के जन्म के वक्त भी था।

पौराणिक कथा
इस जंयति पर एक खास पौराणिक कथा भी कही जाती है। पुराणों में वर्णन हैं कि एक बार मां सीता अपना श्रृंगार कर रही थीं तभी वहां उनके पुत्र समान हुनुमान पहुंच गयें। उन्होंने मां सीता को सिंदूर लगाते देखा, जिसके बारे मे उन्होंने मां से प्रश्न किया कि आप यह सिंदूर क्यों लगाती हैं जिस पर माता सीता ने कहा कि यह सिंदूर उनके भगवान यानी पति राम का प्यार और साथ का उदाहरण हैं।

मेरे भगवान की लंबी आयु के लिए ...
वो हमेशा मेरे पास रहें इस कारण ही मैं इसे मांग में भरती हूं और यह मेरे भगवान की लंबी आयु के लिए भी है। इतना सुनने के बाद हनुमान जी ने कहा कि अगर ऐसा है तो मैं लाल रंग के सिंदूर को अपने पूरे शरीर में लगाऊंगा ताकि मेरे भगवान हमेशा मेरे पास रहें और उनकी आयु लंबी हो बस तब से ही हनुमान जी का शरीर लाल रंग के सिंदूर के लेप से सजाया जाता है।

मान्यता
मान्यता है कि लाल रंग शक्ति का केंद्र माना जाता है और मंगलवार को जन्में लोग गति प्रेमी होते हैं, लेकिन गति को शक्ति की दरकार होती है इस कारण हनुमान जी को लाल वस्त्र पहनाया जाता है।

सिंदूर का निर्माण सीसे से होता है...
लाल सिंदूर का लेप उन्हें इसलिए किया जाता है क्योंकि सिंदूर का निर्माण सीसे से होता है, जो शक्ति का महत्वपूर्ण स्त्रोत है और हनुमान जी शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से काफी बलवान हैं इसलिए उन पर सिंदूर का लेप होता है।












Click it and Unblock the Notifications